Sachin Meena And Seema Haider: सचिन मीणा को लप्पू और झींगुर कहने वाली पड़ोसन मिथिलेश भाटी को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस सचिन और सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने भेजा है। सचिन को लप्पू और झींगुर कहने के बाद ग्रेटर नोएडा के दो गांवों और समाज में तनाव व्याप्त है।
मिथिलेश भाटी को मिला नोटिस
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मिथिलेश भाटी को नोटिस में पूछा गया है कि सचिन को झींगुर और लप्पू कहने का अधिकार कहां से आपके पास आया है। इन शब्दों के बाद सचिन मीणा अपमानित महसूस कर रहे हैं और यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन शब्दों ने सचिन की छवि को खराब किया है।
बता दे कि, सचिन और सीमा का परिवार रबूपुरा में रह रहा है। परिवार के पास में मिथिलेश भाटी का परिवार रहता है। जिसने सचिन मीणा को लेकर फब्तियां कसी थी। इसके मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद सचिन और सीमा के वकील ने मानहानि का नोटिस भेजा है।
मेरे ऊपर लगे आरोप गलत- भाटी
इसके बाद मिथिलेश भाटी की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए मिथिलेश ने कहा कि मैंने किसी का कोई अपमान नहीं किया है। हमारे यहां पर लप्पू और झींगुर शब्द आमतौर धड़ल्ले से प्रयोग किए जाते हैं। अगर कोई दुबला पतला होता है तो उसे इन शब्दों से नवाज दिया जाता है। मेरे ऊपर बॉडी शेमिंग के आरोप लग रहे हैं जबकि मैं इसे जानती भी नहीं कि यह क्या होता है।
पाकिस्तान से आई थी सीमा हैदर
बता दें कि, मई महीने में पाकिस्तानी सीमा हैदर नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों समेत अवैध रूप से भारत आई थी। इसके बाद सचिन मीणा और सीमा हैदर सोशल मीडिया पर जमकर छा गए। आज दोनों की प्रेम कहानी के चर्चे भारत से लेकर विदेशों तक में है। अभी सीमा हैदर की जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं।