VidhanSabha Election 2023: बीजेपी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इन दोनों राज्यों में इसी साल चुनाव होना है। सभी सियासी दल चुनाव की पुरजोर तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने अपनी लिस्ट में प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 21 और मध्य प्रदेश में 39 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग चुकी है।
बैठक में रणनीति तैयार
दिल्ली में बुधवार को बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। बैठक में चुनावी सीटों और प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया था। राजस्थान में होने वाले चुनाव को लेकर भी तैयारियां की गई। इसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई गई।
(CEC) की बैठक में पीएम मोदी, जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए सीटों को चार वर्गों में रखा गया है। जिससे प्रत्याशी के नाम पर मुहर आसानी से लगाई जा सके। पहली कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है, जिन्हें अक्सर बीजेपी जीतती हैं।
इसके बाद दूसरी कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है जिनमें पिछले चुनाव में हार और जीत हुई। तीसरे नंबर पर उन सीटों को रखा गया है जिन पर बीजेपी प्रत्याशी लगातार दो बार हार चुके हैं। चौथी कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है जहां बीजेपी आज तक नहीं जीती और बहुत कम मतदान होता है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों की लिस्ट….
मध्य प्रदेश में चुनावी प्रत्याशियों की लिस्ट….