Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे सितारे, रणबीर ने की रणवीर की तारीफ

शुभम रावत-

मुंबई:करण जौहार के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रिलीज होने का इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे थे। आज यानि शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हो चुकी है।इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के बीच गजब की केमिस्ट्री नजर आ रही है।आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद, जया बच्चन, शबाना आजमी ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

रॉकी और रानी की स्पेशल स्क्रीनिंग

इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई थी।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग परफिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। इस मौके पररणवीर सिंह का परिवार, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, जावेद अख्तर, गौरी खान, शबाना आजमी, अभिषेक बच्चन, श्रेवता बच्चन, विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना के साथ पहुंचे। वहीं फिल्म की स्क्रीनिंग पर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान शामिल नही हो सके।

रणबीर ने की रणवीर की तरीफ

एक्टर रणबीर कपूर भी अपनी पत्नी आलिया भट्ट की फिल्म देखने पहुंचे। इस दौरानरणवीर सिंह ने रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होनें कहा की जब रणबीर ने उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखी तब उन्होनें मेरी एक्टिंग की काफी प्रशंसा की।

बता देंइससे पहले फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। उस फिल्म मेंरणवीर सिंह ने दिल्ली के लड़के का किरदार निभाया था। वहीं आलिया फिल्म में रणवीर की गर्ल फ्रेंड की भूमिका में थी।

आलिया को पसंद एलविश और मनीषा

आलिया भट्ट ने अपनी नई फिल्म के अलावा मीडिया से बातचीत के दौरानरियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के बारे में भी बात की। उन्होनें कहा कि बिग बॉस ओटीटी 2 में उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट्स एलिवश और मनीषा है। बता दें इस बार बिग बॉस के सीजन में आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने भी हिस्सा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *