Bihar News: सड़क हादसे में NDRF के जवान की मौत, अस्पताल में सलामी देकर जवानों ने किया विदा

आरा: बिहार के आरा में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स यानी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवान नंद कुमार सिंह(Nand Kumar Singh) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद अस्पताल में ही एनडीआरएफ के जवानों द्वारा सलामी देकर उन्हें विदा किया गया। वहीं हादसे में घायल उनकी पत्नी बेटी और बेटा का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बेटी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

आरा-पटना नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

दरअसल, घटना जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-पटना नेशनल हाईवे पर कोईलवर थाना मोड़ के पास की है। जहां बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घोड़ादेई गांव निवासी शंकर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र नंद कुमार सिंह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर पटना से अपने घर आरा आ रहे थे। इसी बीच कोईलवर थाना अन्तर्गत कोईलवर मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलो में उनकी पत्नी,बेटी और बेटे को भी गंभीर चोट आई है। लेकिन बेटी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

अस्पताल में दी गई सलामी

हादसे की सूचना मिलने के बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम हो जाने के बाद उन्हें सलामी दी गई। एनडीआरएफ(NDRF) के कमांडेड सुनील कुमार सिंह, डंडपाल रणधीर सिंह समेत 50 से ज्यादा जवानों ने सदर के परिसर में ऑन स्पॉट सलामी दी। जिसके लिए एनडीआरएफ की तरफ से सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई और पोस्टमार्ट के बाद उसे सलामी देकर विदा किया गया।

नंद कुमार सभी ऑपरेशन के लिए रहते थे तैयार

कमांडेड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह एक दुखद घटना है। यह हमारे साथ लगभग 7 सालों से थे। एनडीआरएफ से बीएसएफ में डेपुटेशन (नियुक्ति) आई थी। मंगलवार को ही इनका डेपुटेशन का कार्य खत्म हुआ था। उसके बाद ये अपनी कार से घर जा रहे थे, तभी यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि नंद कुमार सिंह हमारे साथ ऑफिस में वर्क करते थे। लेकिन ऑफिस के साथ साथ बाकी ऑपरेशन के लिए रेडी रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *