Tamilnadu: बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी कैबिनेट से बर्खास्त, ED की हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Tamilnadu:तमिलनाडु के बिजली एवं आबकारी मंत्री सेंथिल बालाजी (Senthil Balaji) को राज्यपाल ने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। सेंथिल बालाजी भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त है। मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में वह जेल में बंद है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 14 जून को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया था।

जेल में बंद है सेंथिल बालाजी

तमिलनाडु राजभवन (Tamilnadu Rajbhawan) ने बयान जारी करते हुए कहा कि सेंथिल बालाजी पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप हैं। ऐसे हालातों में राज्यपाल आरएन रवि(R.N. Ravi)ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। फिलहाल वह कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं और ईडी (ED) मामले में जांच कर रही है।

मंत्री का किया गलत इस्तेमाल

राज्यपाल का कहना है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मंत्री पद का गलत इस्तेमाल किया है जिसके बाद उन पर कानूनी कार्रवाई की गई। सेंथिल बालाजी (Senthil Balaji) ने जांच में कानूनी अड़चन भी पैदा की है। उन्होंने अपने पद का गलत प्रभाव भी दिखाया है।

फिलहाल प्रदेश के पूर्व बिजली एवं आबकारी मंत्री न्यायिक हिरासत में हैं। पीएमएलए (PMLA) और आईपीसी (IPC) की धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। आशंका थी कि सेंथिल के मंत्री पद पर बने रहने से वह जांच प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। जिसके बाद कैबिनेट से उन्हें बर्खास्त किया गया।

बता दे कि सेंथिल बालाजी को कैबिनेट से हटाए जाने के बाद प्रदेश के सीएम एमके स्टालिन (CM M.K. Stalin) ने नाराजगी जताई है। सीएम का कहना है कि राज्यपाल के पास किसी को कैबिनेट से बर्खास्त करने का कोई अधिकार नहीं है। वह राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *