Adipurush Controversy: आदिपुरुष को लेकर अब अमित शाह को पत्र, AICWA ने की मेकर्स पर FIR करने की मांग

नई दिल्ली: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) पर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म के किरदार और इसमें प्रयोग किए गए डायलॉग्स आलोचनाओं के घेरे में है। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को पत्र लिखकर इस फिल्म पर बैन लगाने की भी मांग की गई। अब आदिपुरुषके निर्माता, निर्देश सहित लेखक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। बता दें कि ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया

AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। इसके साथ ही इस फिल्म में भगवान राम और रामायण की छवि खराब की गई है। श्यामालाल ने लिखा कि, इस फिल्म की पटकथा और संवाद स्पष्ट रूप से भगवान राम और भगवान हनुमान की छवि को बदनाम कर रहे हैं।

संवाद से हर भारतीय आहत

गृह मंत्री को लिखे गए पत्र में मेकर्स पर आरोप लगाया गया कि भारत में हर हिंदू के लिए प्रभु श्री राम भगवान हैं। आरोप लगा रहे सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने आगे लिखा कि इस फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम और यहां तक कि रावण को भी दर्शाया गया है, जो एक वीडियो गेम के चरित्र की तरह दिखता है। जिसके संवाद देश और दुनिया भर में हर भारतीय को आहत करते हैं।

इससे पहले पीएम को लिखा था पत्र

इस फिल्म पर बैन लगाने का आग्रह करते हुए उन्होंने लिखा कि हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से इस फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने और भविष्य में थिएटरों और ओटी प्लेटफार्मों में आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर तुरंत प्रतिबंध लगाने का आदेश देने का अनुरोध करते हैं।गौरतलब है कि इससे पहले भी AICWAने पीएम मोदी को पत्र लिखकर फिल्म आदिपुरुष पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *