Mirzapur 3: मुन्ना भैय्या जिंदा हैं ? तीसरे सीजन पर आई अपडेट

मुंबई:पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन पर बड़ी अपडेट आई है। इस सीरीज को लेकर एक्ट्रेस ईशा तलवार ने ब़ड़ी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मिर्जापुर-3 पर जानकारी शेयर की है। जिससे फैंस बेहद खुश हो गए हैं।

मिर्जापुर 3 का बेसब्री से इंतजार

मिर्जापुर वेब सीरीज ने धमाल मचा दिया था। इसके पहले और दूसरे सीजन को लोगो ने खूब पसंद किया। फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर डायलॉग और एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। दोनों ही सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। काफी लंबे समय से फैंस मिर्जापुर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मिर्जापुर 3 की चल रही है शूटिंग

मिर्जापुर 3 की शूटिंग काफी पहले से चल रही है। फैंस इसकी रिलीज डेट का वेट कर रहे हैं। इसी बीच इस पॉपुलर वेब सीरीज पर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना भैया अभी मरे नहीं हैं। वो तीसरे सीजन में वापसी कर सकते हैं।

ईशा तलवार ने दी अपडेट

ईशा तलवार ने बताया कि वो इस समयमिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग कर रही हैं। सीजन-2 में मुन्ना भैय्या की पत्नी और कालीन भैय्या की बहु के रूप में माधुरी के रोल में ईशा को काफी पसंद किया गया था। उन्होंनेमिर्जापुर- 3 पर बड़ी अपडेट दी है। दरअसल ईशा ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है किमुन्ना भैया उर्फ दिव्येन्दु शर्मा मिर्जापुर 3 में वापस लौट सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *