जिन्ना हॉउस हमले के मामले में गिरफ्तार खादिजा शाह के लिए आगे आया अमेरिका, जानिये क्या है पूरा मामला

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में वैसे तो किसी तरह के किसी प्रकार के कानून का शासन नहीं हैं। यहां बड़े-बड़े संविधान और सरकारें फेल हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला है जिन्ना हॉउस पर हमले का जिसमें इमरान खान की समर्थक खादिजा शाह को गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए अमेरिका ने आगे आकर रिहा करने की मांग रखी है।

यह है पूरा मामला

पाकिस्तान की जेल में बंद खादिजा शाह की मदद के लिए अमेरिका आगे आया है। उसने बुधवार को पाकिस्तान से कहा कि वह खादिजा शाह को कॉन्सुलर एक्सेस प्रदान करे। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। जिन्ना हाउस हमले की मास्टरमाइंड और इमरान खान की कट्टर समर्थक खादिजा को पिछले दिनों लाहौर से गिरफ्तार किया गया था।

यह लगा है आरोप

पाकिस्तान में 9 मई को हिंसा में वह शामिल थीं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि शाह के पास दोहरी नागरिकता है इसलिए हम इस पर पाकिस्तान सरकार के साथ सीधे संपर्क में हैं।

यह बोला अमेरीका

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि जब भी किसी अमेरिकी नागरिक को विदेश में गिरफ्तार किया जाता है तो उनका देश सभी उचित सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तानी अधिकारी इन खादिजा शाह को मिलने वाली सभी स्वतंत्र, सभी निष्पक्ष सुनवाई की गारंटी का सम्मान करेंगे।

यह है खादिजा शाह

खादिजा शाह लक्जरी फैशन ब्रांड एलान और जाहा की फाउंडर हैं। 9 मई को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। खादिजा को लाहौर कमांडर हाउस हमले का मुख्य संदिग्ध माना जाता है। वह कमांडर हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं। खादिजा के परिवार वालों का कहना है कि वह शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट में शामिल हुई थी। लेकिन उसे गरिफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *