Snehal Rai:अपने बच्चे को खोने के बाद बोली एक्ट्रेस, ‘अपने बच्चे को खोना सौ मौतों के बराबर’

नई दिल्ली: टीवी अभिनेत्री स्नेहल राय इन दिनों मनोरंजन की दुनिया से दूर हैं। इश्क का रंग सफेद जैसे शोज से स्नेहल को लोकप्रियता तो हासिल हुई लेकिन अपनी शादी के बाद स्नेहल मनोरंजन की दुनिया से दूरी बना ली। उनका एक बेटा भी था जो महज 4 महीने के बाद ही इस दुनिया को छोड़कर चला गया। अपने बेटे की मौत के बाद एक्ट्रेस का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने बच्चे की मौत के कारण का खुलासा किया है।

एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने बच्चे को खोने का दर्द बयां किया है। स्नेहल ने बताया कि वे अपनी शादी के तुरंत बाद ही एक बच्चे की मां बनी थी और बेहद खुश थी। उनके बेटे का नाम था रुद्र। लेकिन भगवान को उनकी खुशी देखी नहीं गई और उनकी खुशियों को छीन लिया। अभिनेत्री के बयान के मुताबिक, जब उनका बेटा रुद्र चार महीने का था तब एक बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई।

मेरी जिंदगी का नजरिया बदल गया

अभिनेत्री ने कहा, मेरा बच्चा जहां भी हो बस भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने कहा कि मैं एक एनजीओ रुद्रकल्प क्रिएशंस खोलने की प्रक्रिया में हूं जो मैंने अपने बच्चे के लिए किया है। स्नेहल ने कहा कि मेरे बच्चे के जाने के बाद मेरी जिंदगी का नजरिया बदल गया। आज मैनें अपना बच्चा खोया है लेकिन ना जाने ऐसे कितने बच्चे हैं जिनकी मां नहीं है। मेरे पास दो विकल्प थे। तो मैं या तो शोक मनाऊं या उन बच्चों की मां बन जाऊ। इनमें से मैनें दूसरा विकल्प चुना जिसमें मैं उन बच्चों मुस्कान बांटू।

अपने बच्चे को खोना सौ मौतों के बराबर

अभिनेत्री ने कहा कि जब मैनें अपने बच्चे को खोया तब मुझे एहसास हुआ कि अपने एक बच्चे को खोना सौ मौतों के बराबर है। रुद्र के जाने के बाद मैं एक हफ्ते के लिए कमरे में बंद हो गई थी। मैं खाना-पीना भूल गई थी। सिर्फ वॉशरुम जाती और बिस्तर पर लेट जाती। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी के प्रति नजरियां तब बदला जब मैं एक अनाथालय में गई। वहां एक बच्चे ने मुझे गले से लगा लिया और मुझे आई बुलाया। उस बच्चे ने मुझे लाइफ में वापस आने के लिए किक दी थी।तब से मैं अब उन बच्चों की मां बनने का फैसला लिया जिनकी मां नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *