Haryana:गुरूवार को हरियाणा के गुरूग्राम में सीएम फ्लाइंगने एक निजी अस्पताल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान इस अस्पताल में सबकुछ फर्जी निकला। बता दे कि 13 बेड के अस्पताल में बिजली भी चोरी की चलाई जा रही थी। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टर भी फर्जी डिग्रीधारक पाए गए।
छापेमारी के बाद सीएम फ्लाइंग ने डॉक्टर्स समेत अस्पताल चलाने वाले सभी लोगों के खिलाफ बजघेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। सीएम फ्लाइंग को लगातार इस अस्पताल की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी को अंजाम दिया गया।
डॉक्टर्स के पास पाई गई फर्जी डिग्री
बता दे कि यह अस्पताल गुरुग्राम के बजघेड़ा एरिया में नजफगढ़ रोड पर चलाया जा रहा था। 13 बेड के इस अस्पताल के पास किसी भी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। अस्पताल में इलाज करने वाले किसी भी शख्स के पास कोई डिग्री नहीं है। उनके पास फर्जी डिग्री पाई गई।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स की एक टीम को अपने साथ लेकर अस्पताल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अस्पताल संचालक मौके पर मिला। जब सीएम फ्लाइंग ने अस्पताल की डिग्री और रजिस्ट्रेशन मांगातो उसके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं था। जो डिग्री और रजिस्ट्रेशन दिखाया गया वह फर्जी निकला।
कई पार्टनर मिलकर चला रहे थे अस्पताल
बताया जा रहा है कि उस अस्पाल को कई पार्टनर मिलकर चला रहे थे। जिसमें मध्यप्रदेश के भिंड जिला निवासी रामबीर यूपी के सीतापुर जिला निवासी विकास भारद्वाज और दिल्ली निवासी नंदकिशोर मिलकर चला रहे थे। पुलिस इन सभी की जानकारी जुटाने में जुट गई। अस्पताल में बिजली भी चोरी की चल रही थी। जिसके बाद बिजली निगम की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसक बाद निगम उचित विभागीय कार्रवाई में जुट गया।