पाकिस्तान में फिर देखने को मिल सकता है तख्तापलट, यह मिल रहे हैं संकेत…

इस्लामाबाद: यूं तो पाकिस्तान दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जहां कानून व्यवस्था और संविधान नाम की कोई चीज नहीं है। यह एक ऐसा देश है जहां कब तख्ता पलट जाए कोई कुछ नहीं कह सकता है। अब फिर से वही संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तान में इमरान कोई चाल खेल सकते हैं।

1953 को किया जा रहा है याद

सन् 1953 में जो कुछ हुआ उसके बाद इस बात पर चर्चाएं होने लगी हैं कि क्या देश में फिर से तख्तापलट होगा। मार्च 1953 में पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के थे। हालात इस बार थोड़े अलग हैं और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने लाहौर में हलचल तेज कर रखी हैं। इमरान देश के एतिहासिक मिनार-ए-पाकिस्तान में रैलियां कर रहे हैं। जमान पार्क पर पुलिस का तमाशे के साथ ही इमरान के भड़के समर्थकों ने इमरान को गिरफ्तार नहीं होने दिया।

पहली बार जो हुआ था तख्तापलट

मार्च 1953 रावलपिंडी में अहमदिया समुदाय के संगठन जमात अहमदिया के मुखिया समेत पूरे समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस घटना की वजह से देशभर में दंगे भड़क गए थे। लाहौर समेत पूरे देश में अराजकता फैली। हवलदार अब्दुल गफूर और परफ्यूम का बिजनेस करने वाले एक अहमदिया का कत्ल कर दिया गया।

फिर मिल रहे हैं संकेत

विशेषज्ञों की मानें तो लाहौर के जमान पार्क में जो कुछ हुआ है, वह इसी तरफ इशारा करता है। उनका कहना है कि साल 2008से ही पाकिस्तान का राजनीतिक क्रम डगमगाया हुआ है। सरकार तो केंद्र में मौजूद है लेकिन असल में सेना के पास ही इसका जिम्मा है। अप्रैल 2022में जिस इमरान खान को सत्ता से हटाया गया था वह अब फिर से मैदान में हैं और पूरी ताकत के साथ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *