‘आक्रमण-5’ के तहत गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ छापेमारी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी

लेखक-वसुंधरा

गुरुग्राम: हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। आक्रमण-5 के तहत पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते गुरुग्राम पुलिस के सभी डीसीएसपी और एसीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की 217 विशेष टीम को अपराधों को रोकने और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए बुलाय गया है। इसी कड़ी में 933 पुलिस अधिकारियों ने कई जगहों पर छापेमारी कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस ने बरामद किए हथियार

इस अभियान के दौरान विभिन्न अपराधों में कुल 300 से ज्यादा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से कट्टे/पिस्तौल समेत 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इन अभियुक्तों पर भारतीय दंड संहिता एवं विशेष अधिनियमों के तहत अवैध हथियार रखने के संबंधित थानों में कुल 16 मामले दर्ज किए गए।

अवैध शराब और नशीले पदार्थ भी मिलें

पुलिस के हत्थे चढ़े इन अभियुक्तों के पास से पुलिस ने अवैध शराब और नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। इनके पास से देशी शराब, अंग्रेजी शराब और 373 बियर की बोतले मिली हैं। पुलिस को इनके पास से 5 किलो गांजा भी मिला है। इन सभी के ऊपर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

2 लाख रुपये कैश बरामद

पुलिस ने 13 अभियुक्तों को खुलेआम पैसे लेकर जुआ खेलने और खिलाने के मामले में गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कुल 16910 रुपये बरामद किये गये। इस दौरान एक मामले में दो लाख रुपये नकद भी बरामद किया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान, पुलिस ने 1 वांछित अपराधी, 1 हत्या के मामले में, 1 हत्या के प्रयास में, 3 अपहरण में वांछित, 3 महिलाओं के खिलाफ अपराधों में और 4 POCSO मामलों में वांछित को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *