वाशिंगटन: जिस मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी हैं वैसे ही एक मामले में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे तो पाकिस्तान और अमेरिका में बहुत बड़ा अंतर है लेकिन किसी मामले में कहीं न कहीं पाकिस्तान ने अमेरिका की बराबरी की है।
यह लगा है आरोप
ट्रम्प पर आरोप है कि ट्रम्प ने राष्ट्रपति रहते विदेशी नेताओं द्वारा मिले 250,000 डॉलर (2.06 करोड़ रुपये)के गिफ्ट्स का खुलासा नहीं किया। इन उपहारों में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए गिफ्ट भी शामिल हैं।
अमेरिकी कांग्रेस ने लगाए हैं आरोप
अमेरिकी कांग्रेस की डेमोक्रेट्स कमेटी की एक रिपोर्ट में ट्रम्प पर ये आरोप लगाए गए हैं। आरोप हैं कि ट्रम्प ने उन्हें और उनके परिवार को मिले करीब 100 विदेशी गिफ्ट का खुलासा नहीं किया। इनकी कीमत 250,000 डॉलर थी।
भारत में भी मिले थे गिफ्ट
ट्रम्प परिवार को भारत की यात्रा के दौरान कुल 17 गिफ्ट मिले थे। इनकी कीमत 47,000 अमेरिकी डॉलर थी। इनमें योगी आदित्यनाथ द्वारा 8,500 अमेरिकी डॉलर का फूलदान, 4,600 डॉलर का ताजमहल का मॉडल, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद द्वारा 6600 डॉलर का भारतीय गलीचा, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 1900 डॉलर के कफलिंक शामिल हैं।
यह कहना गठित कमेटी
डेमोक्रेट्स सांसद और निगरानी और जवाबदेही समिति के सदस्य जेमी रस्किन ने कहा, डेमोक्रेट्स कमेटी इन लापता बड़े उपहारों के अंतिम ठिकाने का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन उपहारों में गोल्फ क्लब, अल सल्वाडोर से डोनाल्ड ट्रम्प के लार्जर दैन लाइफ पोर्ट्रेट और अन्य संभावित आइटम शामिल हैं।