दुनियाभर में आए दिन कई सड़क हादसे होते रहते हैं। रविवार को तंजानिया के उत्तरी जिले में भीषण दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक ट्रक और मिनी बस की भयानक टक्कर हो गई। ये हादसा कोरोग्वे के तांगा क्षेत्र का है। जिसमें अब तक 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दर्जनभर से ज्यादा लोग गंभीर है। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
तांगा क्षेत्र के कमिश्नर ओमरी मुगुम्बा ने एक बयान में कहा कि मिनी बस में 26 लोग सवार थे जो, एक शव को दफनाने के लिए डार. एस. सलाम से किलिमंजारो क्षेत्र के मोशी जा रहे थे। यह दुर्घटना शुक्रवार की रात को हुई। कमिश्नर ओमरी मुगुम्बा ने कहा, ट्रक मिनी बस से सामने से टकराया। ट्रक के ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ क्योंकि ड्राइवर एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था।
कैसे रोंके सड़क हादसे?
आजकल युवाओं की एक लंबी जमात है जो अभी गाड़ी के स्टेयरिंग को ठीक से संभालना नहीं जानता और गाडी को सड़क पर लेकर सरपट भगा रहा है तो चिंता का विषय है और जिस तरह से रोड दुर्घटना में युवा अपनी जान गवां रहे हैं उसने यह भी एक कारण है। सड़क पर उन्ही को गाड़ी चलाने के लिए अनुमति दी जाए जिसके पास लाइसेंस हो। इसके लिए सड़कों पर नियमित जांच होनी चाहिएऔर बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों के लिए जो दंड का प्रवधान है उसका अनुसरण किया जाए।
ट्रैफिक नियमों का सख्ती से किया जाए पालन
हम उस स्थान पर भी लोगों को ट्रैफिक के नियम की अवहेलना करते हुए दखते हैं जहां ट्रैफिक पुलिस खड़ी होती है। जबकि यह नहीं होना चाहिए। यह सुरक्षा के लियमों में ढुलमुल रवैये के कारण होता है या फिर अगर कानून है तो उसका पालन नहीं होता है, बस इसलिए की यातायात पुलिस ऐसे गलती करने वालों को फाइन करने में तत्परता नहीं दिखाती है।