Vinod Kambli:विवादों में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Former Cricketer Vinod Kambli) एक बार फिर से विवादों में हैं। अब उनकी पत्नी ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया और बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra Police Station)में उनके खिलाफ (FIR) दर्ज कराई। पत्नी एंड्रिया हेविट (Andrea Hewitt) का आरोप है कि विनोद कांबली ने नशे में उन पर कुकिंग पैन का हैंडल फेंक दिया, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी है।
शुक्रवार को हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां दीं। इसके बाद वह दौड़कर किचन में गए और कुकिंग पैन का हैंडल लेकर उनकी पत्नी पर फेंक दिया।
कांबली का विवादों से पुराना नाता
बांद्रा पुलिस (Bandra Police)का कहना है कि, पुलिस के आने से पहले विनोद कांबली की पत्नी ने अपना भाभा अस्पताल (Bhabha Hospital)में इलाज कराया। अब वह ठीक है। 51 साल के विनोद कांबली का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने एक इंटरव्यू में नौकरी को लेकर बात कही थी। कांबली ने कहा था कि उनके पास कोई काम नहीं है और वह बीसीसीआई की पेंशन (BCCI Pension)के भरोसे ही जी रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर के दोस्त है कांबली
वही, अभी कुछ समय पहले ही कांबली पर नशे में ड्राइविंग करने को लेकर आरोप लगे थे। बता दे कि विनोद कांबली (Vinod Kambli)सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)के बचपन के दोस्त है। दोनों ने साथ में भारत के लिए काफी क्रिकेट खेला है। काबंली को हमेशा दिग्गज सचिन तेंदुलकर के करीब माना जाता है।
कांबली का क्रिकेट करियर
बता दे कि, विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 1084 रन दर्ज हैं। जबकि 104 वनडे मैचों में उन्होंने 2477 रन बनाए हैं। अगर फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड की बात करें तो वब 129 मैच में 9965 रन बना चुके हैं।