Haryana: हरियाणा में पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) का मामला एक बार फिर से गरमाने लगा है। प्रदेश के कर्मचारियों ने जहां बजट सत्र (Haryana Budget Session) से पहले प्रदर्शन करने का ऐलान किया। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा (Deependra Hooda) ने पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली के लिए राज्यसभा (Rajyasabha) में नोटिस दिया है। नोटिस में उन्होंने केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग को पूरा करने के बारे में कहा है।
कांग्रेस लाएगी पुरानी पेंशन स्कीम- हुड्डा
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देशभर के केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों में नेशनल पेंशन सिस्टम (Old Pension Scheme) को लेकर बहुत भारी रोष में है। सांसद हुड्डा ने अर्द्धसैनिक बलों सहित सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने की मांग की है। इसी के साथ हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस (Congress) की सरकार आने पर कर्मचारयों की लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसी के साथ पुरानी पेंशन स्कीम को भी लागू किया जाएगा।
कई राज्यों में बहाल हुई OPS – हुड्डा
कांग्रेस नेता कहा कि कर्मचारी लंबे समय से नई पेंशन योजना की बजाय पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग कर रहे हैं। हुड्डा ने कहां कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकारों ने पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से बहाल कर दिया है। जिसके चलते देशभर के कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल की जानी चाहिए।
2030तकहो जाएगा दिवालिया- सीएम मनोहर लाल
पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की लगातार बढ़ती मांग और कांग्रेस के रूख पर अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) का बयान सामने आया है। मनोहर लाल ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन योजना लागू होती है तो देश 2030 तक दिवालिया हो जाएगा।