India vs Aus Test Series 2023: टीम के साथ जुड़ा यह स्टार खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की वापसी

India vs Aus Test Series 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्राफी (Border Gawaskar Trophy) शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी को नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) नागपुर में अभ्यास के लिए पहुंच गई। कई महीनों के बाद वापसी कर रहे स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह गुरुवार को नागपुर पहुंचे।

कई खिलाड़ियों ने की वापसी

टेस्ट सीरीज में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बतौर कप्तान टीम में वापस आ गए। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज से ब्रेक लिया था। उनके साथ विराट कोहली (Virat Kohli), अक्षर पटेल (Axar Patel) और लोकेश राहुल (KL Rahul) जैसे स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ वापसी कर रहे हैं। भारतीय टी-20 टीम में शामिल खिलाड़ी भी गुरुवार को नागपुर पहुंच गए। साथ में टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भी पहुंच गए हैं।

रणजी में चटकाए 8 विकेट

जानकारी के लिए बता दे कि, स्टार खिलाड़ी रविन्द्र जड़ेजा फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम के साथ जुड़े हैं। वह टी-20 विश्वकप से पहले चोटिल हो गए थे। एनसीए (NCA) में फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद स्क्वॉड में जगह बनाई। नागपुर टेस्ट (Nagpur Test 2023) से पहले उन्होंने तैयारी के तौर पर एकमात्र रणजी मुकाबला खेला, जिसमें उन्होंने कुल 8 विकेट चटकाए थे।

टेस्ट में नंबर वन बनेगी इंडिया?

बता दे कि, आईसीसी रैकिंग में भारत टी-20 और वनडे में नंबर वन पर है। भारत को टेस्ट में नंबर वन रैंकिंग चाहिए तो उसे ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों में पटखनी देनी होगी। भारत टी-20 और वनडे के बाद आईसीसी की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लेगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया स्कवॉड

भारत: रोहित शर्मा (C), केएल राहुल (VC), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (WK), इशान किशन (WK), आर। अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (C), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लबसचगने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (VC), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *