Odisha: रविवार को ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नबा किशोर दास (Naba Kishore Das) पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर (ASI) ने उनके सीने के बाईं ओर गोलियां बरसा दी थी। जिसके कुछ घंटों बाद भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंत्री प्रदेश के झारसुगुड़ा जिले में किसी कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। उस वक्त गोपाल दास नाम (Gopal Das) के पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद घायल हालत में राजनेता को भुवनेश्वर ले जाया गया था हालांकि, उन्हें नहीं बचाया जा सका।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि, ओडिशा सरकार (Odisa Government) द्वारा कहा गया कि वो मंत्री (Naba Kishore Das) का राजकीय अंतिम संस्कार करेगी। ओडिशा पुलिस (Odisa Police) ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वो घटना का मकसद जल्द ही खोज लेंगे। प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले को (CB-CID) को सौंप दिया है। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस रमेश सी डोरा (DSP Ramesh C Dora) के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है। इस टीम में 7 सदस्य शामिल हैं।
क्यों बरसाई गई गोलियां?
मंत्री पर हमला करने वाले पुलिस इस्पेंक्टर का नाम गोपाल दास है। आरोपी गोपाल दास मूल रूप से प्रदेश के ही गंजम जिले (District Ganjum)के रहने वाले हैं। वो पहले एक कॉन्स्टेबल बने और बाद में उनका प्रमोशन कर दिया गया था। उनको उसी चौकी में चार्ज दिया गया था, जहां पर ये घटना हुई है।
दरअसल, (ASI) को बाइपोलर डिसऑर्डर है। साथ ही वो मानसिक रूप से बीमारा थे और उनका इलाज चल रहा था। बेरहामपुर के (MKCG) मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर चंद्रशेखर त्रिपाठी ने बताया कि उनका साल भर से इलाज चल रहा है।