Haryana: भारत ने पहला महिला अंडर 19 टी-20 क्रिकेट विश्वकप (Under19 Women World Cup) जीत लिया है। विजेता भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के घर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) पहुंचे और सीएम ने शेफाली वर्मा के परिवार का अभिनंदन किया। इसके साथ ही उनको बधाई भी दी। शेफाली के पूरे गांव में खुशी का माहौल है। बता दे कि महिला टीम की कप्तान शेफाली वर्मा रोहतक (Rohtak)की रहने वाली है।
टीम पर पूरे देश को गर्व- सीएम
प्रदेश के सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि, हरियाणा के रोहतक की बेटी शेफाली और पूरी क्रिकेट टीम पर देश को गर्व है। उसके परिवार को बधाई देता हूं। इनका परिवार रोहतक शहर में रहता है मगर यह गांव बनियानी के रहने वाले हैं। उनके आगे होने वाले सीनियर वूमेन वर्ल्ड कप में भी भारत के लिए जीतकर लाए उसमें बेहतर प्रदर्शन की कामना करता हूं।
भारतीय महिला टीम ने जीता विश्वकप
रोहतक की बेटी शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के नेतृत्व में भारतीय महिला (Under-19) क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीता है। सोनिया भी टीम में रोहतक की रहने वाली है उसको परिवार सहित भी बधाई देता हूं। हरियाणा सरकार (Haryana Government) अभी पूरे जानकारी लेने के बाद कई घोषणा करेगी। शेफाली और सोनिया दोनों महिला खिलाड़ी हरियाणा का गर्व है।
आपको बता दें कि, 19 साल की शेफाली वर्मा की अगुवाई में भारत की अंडर-19 महिला टीम ने इतिहास रचा है। रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ हुए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की और अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। आईसीसी द्वारा पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया और भारत ने इसे अपने नाम कर लिया।