Delhi Weather Forecast: राजधानी में आज भी बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Forecast:राजधानी दिल्ली में मौसम 26 जनवरी (Republic Day) के बाद लगातार रंग बदल रहा है। राजधानी में बीते रविवार को दिनभर बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद सुबह से ही राजधानी में बारिश हो रही है। इसी के साथ लोगों को फिर से ठंड का अहसास होने लगा है।

बता दे कि, बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही थी लेकिन इस बारिश (Heavy Rain) ने फिर से ठंड का अहसास करा दिया है। रविवार रात से हो रही बारिश के बाद सोमवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं।

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

वहीं, दिल्ली में अगले 2 घंटों के दौरान आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। उत्तर भारत में जमा देने वाली ठंड का दौर लगभग खत्म हो चुका है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक,आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

IMD ने जारी किया था अलर्ट

आईएमडी (IMD) ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) की वजह से 30 जनवरी तक उत्तर भारत (North India)के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में भी आज बारिश हो रही है। 30 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश (East Uttar Pradesh) में भी इन दो दिनों में तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली में बारिश के बाद अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। मौसम विभाग को शहर में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *