Kanjhawala Case Update: पहले अंजलि कार के नीचे गिर गई फिर…सहेली ने किया रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा

Kanjhawala Case Update:कंझावला केस में दिन प्रतिदिन झकझोर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में युवती की सहेली ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है जिसने फिर से लोगों को सोचने पर मजबुर कर दिया। अंजलि की सहेली ने बताया कि जैसे ही कार से स्कूली की टक्कर हुई अंजलि कार के नीचे गिर गई और वह दूसरी तरह गिर गई।

तीन चार बार रौंदा

टक्कर के बाद आरोपियों ने अंजलि के ऊपर से कार को तीन से चार बार आगे-पीछे किया और अंजलि को रौंद दिया उसके बाद वह कार लेकर आगे चले गए। सहेली ने बताया कि वह ये सब देखकर बहुत डर गई थी जिसके बाद वह घर चली गई और जाकर सो गई।

आगे सहेली ने बताया कि वह इतनी डर गई थी कि उसने घर पर जाकर किसी से इस बारे में बात नहीं की और फिर जब सुबह उठी तो टीवी देखकर चौंक गई। बता दें कि युवती की सहेली ने पुलिस को जानकारी नहीं दी पुलिस ने अंजलि के फोन से उनका नंबर निकाल कर लोकेशन निकाली और पुलिस ओयो होटल जा पहुंची। जिसके बाद होटले की सीसीटीवी को खंगाला और फिर सहेली के घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सहेली पूछताछ में सहयोग कर रही है। अभी तक सहेली से पूछताछ की जा रही है।

क्या है कंझावला केस

दिल्ली के कंझावला इलाके में 1 जनवरी को सड़क किनारे नग्न अवस्था में एक लड़की का शव बरामद हुआ था। शव के कई हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे। पुलिस का दावा है कि कार सवार युवकों ने रास्ते में स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारी और उसको कई किलोमीटर तक घसीटा। पुलिस को स्कूटी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली।

स्कूटी के नंबर से पुलिस ने मृतक लड़की की पहचान की। वहीं आरोपियों ने अपने बयान में बताया कि वह नशे में थे। इसलिए एक्सीडेंट के बाद लड़की का पैर गाड़ी में फंस गया, उनको पता ही नहीं चला। लेकिन जब पता चला, तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। ऐसे में वे डरकर शव को सड़क पर छोड़कर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *