Hit And Run: दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन का मामला…गंभीर चोट की वजह से कोमा में गई छात्रा

नई दिल्ली: दिल्ली में 31 दिसंबर को घटित कंझावला केस अभी सुलझा नहीं कि ग्रेटर नोएडा से भी एक हिट एंड रन की खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा में भी कार सवार युवक ने तीन छात्रों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना में दो छात्रों को साधारण से चोटें आई जिसको अस्पताल से जल्दी ही डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन एक छात्रा को गंभीर चोटें आई है और वो अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच खेल रही है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ग्रेटर नोएडा एडीसीपी ने दी पूरी जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र बीटेक के फाइनल ईयर के छात्र है जिसे तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी दिनेश कुमार ने मीडिया को बताया है कि31 दिसंबर की रात 9 बजे तीन छात्र-छात्रा को एक अज्ञात वाहन ने तीन छात्र छात्रों को टक्कर मार दी।हादसे में दो छात्रों को मामूली चोट आई थी और उनको डिस्चार्ज कर दिया है। एक छात्रा को गंभीर चोट के चलते इलाज किया जा रहा है। अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कोमा में चली गई है छात्रा

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल छात्रा की पहचान स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है। स्वीटी को ज्यादा चोट लगने की वजह से वह कोमा में चली गई हैं जिसका फिलहाल कैलाश अस्पताल में ईलाज चल रहा है। छात्रा के ईलाज के लिए उसके परिजन पैसे के इंतजाम में लगे हुए हैं क्योंकि स्वीटी के ईलाज में लाखों के खर्च आ रहे हैं।

ईलाज मेंं लग रहे हैं लाखों रूपये

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वीटी कुमारी के भाई संतोश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी बहन ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी कॉलेज की छात्रा है और वे स्वीटी कुमार के लिए पैसे जुटा रहे हैं क्योंकि वह एक बड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हुई है। डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह से ठीक होने तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है। उनका ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है और हमने 1,00000 रुपये खर्च किए हैं। आगे के इलाज में 10,00,000 रुपये खर्च होंगे और हमें इलाज जारी रखने के लिए पैसे की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *