डिजिटल (Digital) के इस टाइम में हम किसी भी चीज के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हम क्रोम (Chrome)का इस्तेमाल करते है, लेकिन अब क्रोम यूजर्स (Chrome Users) को जल्द बड़ा झटका देने जा रहा है। बता दें कि क्रोम कुछ डिवाइसों पर अपने सपोर्ट खत्म करने जा रहा है और ये इसलिए किया जा हैं क्योंकि गूगल क्रोम 110 लॉन्च (Google Chrome 100 Launch) करने जा रहा है।
गूगल का हिस्सा है क्रोम
बता दें कि,क्रोम गूगल (Google) का ही एक हिस्सा है। इसलिए क्रोम में कुछ बदलाव करने होते है तो उसे गूगल के जरिए किया जाता है। वहीं इस साल गूगल क्रोम 110 को लॉन्च करने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसको 7 फरवरी 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद कंपनी पुराने क्रोम के लिए अपना सपोर्ट खत्म कर देगी। इसके होने से कई यूजर्स को झटका लगेगा। गूगल की सपोर्ट के अनुसार, क्रोम 109 क्रोम का फाइल वर्जन है जो पुराने दो माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows 7) और (Windows 8.1) को सपोर्ट करता है। गूगल पुराने क्रोम वर्जन के लिए सपोर्ट 15 जनवरी 2023 को खत्म कर देगा।
क्रोम को करना होगा अपडेट
इसी के साथ नए वर्जन वाला क्रोम 110 का पहला वर्जन हो जाएगा। जिसको (Windows 10) या उससे बाद के वर्जन पर काम करेंगा। यूजर्स क्रोम के पुराने वर्जन को (Windows 7) या (Windows 8.1) पर यूज कर पाएंगे, लेकिन उनको कोई लेटेस्ट अपडेट या सिक्योरिटी फिक्स नहीं मिलेगा। वहीं नए वर्जन का इस्तेमाल करन के लिए सिस्टम को (Windows 10) या (Windows 11) पर अपडेट करना होगा।