नई दिल्ली: मशहूर टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के मौत के बाद एक तरफ जहां आरोपी शीजान जेल में है वहीं, पहली बार तुनिषा के मां का बयान सामने आया है जिसमें वो तुनिषा और शीजान के बीच चल रहे विवादों के बारे में बताई हैं। तुनिषा के मौत को आज 5 दिन हो गए लेकिन पहली बार तुनिषा की मां ने इस मामले पर अपना बयान दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तुनिषा की मां ने बताया कि तुनिषा शर्मा की खुदकुशी के ठीक एक दिन पहले तुनिषा की मां नायगांव के शूटिंग के सेट पर गई थी। वहां उन्होंने सह-कलाकार शीजान खान से कहा था कि वो उसकी बेटी से दूर रहें।
तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामले में मां वनिता शर्मा ने कहा कि बेटी की उम्र 21 साल थी। मेरी बेटी 12 घंटो तक शूटिंग का काम करती थी। मेरी बेटी रोज सवेरे 8.30 बजे घर से निकलती और वापस 10 या 11 तक आती थी।
हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं
जून 2022 से मेरी बेटी अलीबाबा- दास्ताने काबुल सीरीज में काम कर रही थी. इस सीरियल की शूटिंग के लिए प्रतिदिन मेरी बेटी नायगांव इलाके के एक स्टूडियो में जाती थी। घर आने के बाद वह प्रतिदिन सेट पर क्या कुछ हुआ वह बातें मुझे बताती थी। उसके साथ शीज़ान खान, अनन्या द्विवेदी। एकाग्र दिवेदी व अन्य आर्टिस्ट काम करते थे। शीज़ान खान 28 साल का है जो इसमें मेन लीड में काम करता है। लगभग 2 महीने पहले मुझे बताया था कि मेरे टीवी सीरियल के सेट पर शीज़ान से बहुत अच्छी दोस्ती हो गई है और हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।
शीजान ने कहा मैं तुनिषा से प्यार करता हूं
शीज़ान खान की बहन, भाई, मां, सब मुझसे बहुत प्यार करते हैं। अच्छा व्यवहार करते हैं। ऐसी बात मुझे बताई थी यह बात सुनकर मैंने कहा कि तू खुश है तो अच्छी बात है मैं खुश हूं। शीज़ान खान तीन से चार बार हमारे घर भी आया था और उसने यह भी कहा था कि मैं आपकी बेटी से प्यार करता हूं और हमारी बहुत अच्छी दोस्ती है। लगभग 15 दिन पहले तारीख मुझे याद नहीं है तूनिषा बहुत नाराज थी और रो रही थी। सेट से घर पर आने के बाद वह बहुत रो रही थी, जब मैंने उससे पूछा कि वह क्यों रो रही थी, तो उसने बताया कि शीज़ान खान ने उससे ब्रेकअप कर लिया है, अब उसे मेरे साथ नहीं रहना है। तब मैंने उसकी मां को फोन किया।
शीजान के घर गई थी तुनिषा
मेरी बेटी शीज़ान खान के घर पर गई थी और जब वह घर पर आई तो उसने रोते हुए कहा कि वह किसी और दूसरी लड़की से प्यार करता है। मैं उसे बार-बार समझाती थी. 16 दिसंबर की शाम को तूनिषा को एक पैनिक अटैक आया। इसलिए हम कांदिवली के एक अस्पताल में उसे लेकर गए। तब वहां के डॉक्टर ने हमें कांदिवली के लोटस हॉस्पिटल मैं फोन करके बुलाया। डॉ राहुल कुमानी उन्होंने कहा कि आपकी बेटी की स्थिति ठीक नहीं है , उसकी मानसिक और शारीरिक अवस्था ठीक नहीं है। उसे मैंने दवाइयां दी है। मेरी बेटी हमेशा दुखी रहने लगी और कहती थी कि मैं आप शीजान को समझाओ की वह मेरी जिंदगी में फिर से वापस आ जाए।
23 दिसंबर की दोपहर नायगांव में शीज़ान खान को समझाने के लिए उसके सेट पर गई थी। शीज़ान खान को मैंने समझाया। उसने तूनिषा के सामने यह कह दिया कि तूनिषा से वह प्यार नहीं करता और उसकी जिंदगी में तूनिषा वापस नहीं आ सकती। 24 दिसंबर की शाम 4:00 बजे सेट के मैनेजर प्रशांत का मुझे फोन आया और कहा कि नायगांव में सेट पर आपकी बेटी तूनिषा ने अपने आप को रूम में बंद कर लिया है। रेस्ट रूम तोड़कर हम उसे हॉस्पिटल लेकर गए हैं। मैंने ऑटो पकड़ कर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में पहुंची, जहां मेरी बेटी के गले पर निशान थे और वह सोई हुई स्थिति में थी। डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मेरी बेटी मर चुकी है। निराशा के चलते मेरी बेटी ने खुदकुशी कर ली। आखिरी में तुनिषा की मां ने विलखते हुए कहा कि मैं शीज़ान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करती हूं।
शीजान की बढ़ाई गई कस्टडी
इसी कड़ी में आपको बताते चले कि शीजान की और दो दिन की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी गई है, अब वालीव पुलिस तुनिषा शर्मा की मां का बयान फिर से दर्ज करने वाली हैं। इसके साथ ही यह जानकारी भी मिली है कि तुनिषा शर्मा ने जिस दिन (24 दिसंबर) खुदकुशी की थी उस दिन जिशान ने खाना खाने के बाद मेकअप रूम का दरवाजा जोर से बंद करके शॉट देने के लिए गया था। जिसके बाद तुनिषा ने मेकअप रूम का दरवाजा बंद कर लिया था।