रांची: इन दिनों कला वर्ग में काफी बुरा दौर चल रहा है। पहले अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत और अब झारखंड की अभिनेत्री की हत्या ने पूरे कला जगत में सनसनी मचा कर रख दी है। मामला सामने आया है पश्चिम बंगाल से जहाँ झारखंड की अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
झारखंड की रहने वाली थी अभिनेत्री
एक्ट्रेस का नाम रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया है। उन्होंने झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों और एलबम में काम किया है। 22वर्षीय रिया कुमारी की हत्या पश्चिम बंगाल के हावड़ा में की गई। रांची-कोलकाता मार्ग पर बुधवार सुबह में उन्हें गोली मारी गई। घटना हावड़ा जिले बगनान की हुई।
परिवार के साथ जा रही थी कोलकता
बताया जा रहा कि रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थीं। रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है।
महिषरेखा पुल के पास हुई वारदात
महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी।