Pakistan की सेना ने बनाया देश कंगाल, जनता के पास खाने को पैसा नहीं और खरीदे जा रहे हैं हथियार

Shahebaz Shariff, Pakistan PM

नई दिल्ली: इन दिनों पाकिस्तान अपने सबसे बुरे दिनों से गुजर रहा है। एक तरफ देश में राजनितिक अस्थिरता का माहौल है। कानून व्यवस्था तो पाकिस्तान में कभी सही हुई ही नहीं है। अब पाकिस्तान में यह हालत है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बहुत ही बुरे दौर में जा चुकी है। पाकिस्तान वर्तमान में खरबों रूपये के घाटे में चला गया है।

सेना ही बना रही है कंगाल

पाकिस्तानी ने रक्षा क्षेत्र पर ही कुल 2.2 ट्रिल्यन रुपये खर्च किए गए हैं। जो पाकिस्तान की संघीय सरकार की कुल आय का 107 प्रतिशत है। इस तरह से पाकिस्तान सरकार अपनी आय से भी ज्यादा पैसा कर्जों का ब्याज देने और रक्षा क्षेत्र पर खर्च कर रहा है। इसकी वजह से उसे अन्य क्षेत्रों में बजट में भारी कटौती करनी पड़ रही है। पाकिस्तान ने सेना के पेंशन और अन्य खर्चों को छोड़कर 517 अरब रुपये केवल रक्षा पर खर्च किए हैं।

चीन और सऊदी अरब करेंगे मदद

यही नहीं चीन और सऊदी अरब ने आश्वासन दिया है कि वे पाकिस्तान को 13 अरब डॉलर की मदद देंगे लेकिन इससे भी पाकिस्तान की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने खुलासा किया है कि कंगाली इस हालत में भी उसने वित्त वर्ष के पहले 5 महीने में सेना पर 517 अरब रुपये खर्च किए हैं।

112 अरब का है घाटा

सेना पर यह खर्च पिछले वित्त वर्ष में 112 अरब रुपये मात्र था। पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने अपने वित्त मंत्री को भी बदल दिया है लेकिन अभी तक कर्ज के इस जाल का हल नहीं निकल पा रहा है। यही नहीं शहबाज सरकार के नए वित्त मंत्री और भी खराब नीतियां अपना रहे हैं जिससे यह कर्ज संकट देश को डिफाल्ट की ओर ले जाता दिख रहा है।

जनता भुखमरी की हालत में पहुंची

पाकिस्तान सरकार का बजट घाटा पिछले 5 महीने में 1.43 ट्रिल्यन रुपये हो गया है। इससे प्रत्येक पाकिस्तानी पर कर्ज भी अब बहुत बढ़ गया है। इस कंगाली के बाद भी पाकिस्तानी सेना लगातार घातक हथियार खरीद रही है। पाकिस्तान चीन और तुर्की से लगातार घातक युद्धपोत और सबमरीन खरीद रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *