Pele Health Update: फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले की हालत नाजकु, बेटी ने हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

साओ पाउलो (ब्राजील) :फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। वो लंबे समय से कैंसर से जुझ रहे हैं। उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। हॉस्पिटल में पेले के परिवार और मित्र उन्हें देखने के लिए पहुंच रहे हैँ। उनकी बेटी ने हॉस्पटिल से एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ब्राजील के पाउलो अस्पताल में भर्ती हैं। 82 वर्षीय पेले को स्पेशल ऑब्जरवेशन में रखा गया है। जहां उनके कैंसर का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनका कैंसरअगले स्टेज पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

बेटी ने शेयर की इमोशनल तस्वीर

पेले नवंबर के आखिरी से अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स ने शनिवार को पेले के परिवार को सूचित किया था कि उनका कैंसर अगले चरण में पहुंच चुका है। उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रहा है जिसका असर उनकी किडनी और हार्ट पर हुआ है। बुधवार को अस्पताल से उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने जो तस्वीर शेयर की है वह काफी भावुक कर देने वाली है। जिसमें पेले अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं और बेटी नैसिमेंटो उनके गले लगी हुई है।

ब्राजील को3बार बनाया चैंपियन

पेले फुटबॉल के सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने देश ब्राजील को 3 बार फीफा वर्ल्ड कप जीताया है। उनकी कप्तानी में ब्राजील ने 1958,1962 और साल 1970 में फीफा ट्रॉफी अपने नाम की थी। पेले ने अपने करियर में कुल 1363 मुकाबले खेले। इन मैचों में उन्होंने शानदार 1281 गोल दागे। महान फुटबॉलर पेले ने 4 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। जिसमें से 3 में उन्होंने जीत हासिल की थी। फुटबॉल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 1971 में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *