हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दुसरा दिन, हुड्डा और सीएम मनोहर लाल के बीच तीखी बहस

चंडीदढ़: हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दुसरा दिन था। आज विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सीएम मनोहर लाल आमने सामने आ गए। दोनों में तीखी बहस हुई। हुड्डा ने तंज कसा कि सब कुछ पोर्टल पर चल रहा है तो सरकार व मंत्रियों की क्या जरूरत है?। CM मनोहर लाल ने इस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि सरकार पोर्टल पर चल रही है। उन्हें दर्द इसलिए हो रहा है कि क्योंकि जो उन्होंने भ्रष्टाचारियों की बड़ी फौज खड़ी की थी।

आउटसोर्स आधार पर रोजगार में ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों के शोषण की शिकायतें मिलती थी, कर्मचारियों को शोषण से बचाने के लिए हमने हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है।

अब सरकारी विभागों में जरूरत के अनुसार पदों को तर्कसंगत करने के लिए राज्य में रेशनलाइजेशन कमीशन भी गठित किया जाएगा। pic.twitter.com/qVRoXbp3dt
Manohar Lal (@mlkhattar) December 27, 2022

हम एक रेसिलाइजेशन कमीशन रहे हैं बना

सीएम ने कहा कि क्राइटेरिया के दौरान अंक तय करेंगे, ताकि अपने अपने घर बैठे अपने मार्क्स गिन लें। समय समय पर बदलाव होता रहता है। किस विभाग में कितनी पोस्टें चाहिए। अब दो बदलाव बता रहा हूं। एक तकनीक युग आ गया है। अच्छी सरकार की व्यवस्था बनानी हैं तो हमें तकनीक को स्वीकारना ही होगा। हम एक रेसिलाइजेशन कमीशन बना रहे हैं।

जीवन में संकोच को मत जगह दीजिए,
जो बात कहनी हो ज़रूरी वो कह दीजिए।

आज विधानसभा में। pic.twitter.com/yGYXSTHcOt
Dushyant Chautala (@Dchautala) December 27, 2022

हमने भाई-भतीजा वाद को खत्म किया है-मनोहर लाल

सीएम ने चैलेंज किया कि कौशल रोजगार निगम में भाई भतीजावाद से नौकरी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सदन के 90विधायकों चाहे वह सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के किसी के रिश्तेदार को नौकरी नहीं दी गई है।

बीपीएल घोटाले पर बोले उपमुख्यमंत्री

प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीपीएल परिवारों को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विस अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र पंचकूला के कृष्ण सैनी पहले बीपीएल की श्रेणी में थे। वह सेक्टर 19के ग्राउंउ फ्लोर में रहते हैं। वह बिजनेसमैन हैं। उनकी पत्नी नीरू प्राइवेट जॉब करती है। बेटी स्वीटी प्राइवेट जॉब करती है।

किरण चौधरी ने उठाया छात्रवृत्ति न मिलने का सवाल

किरण चौधरी ने शिक्षा मंत्री को बताया कि 37 फीसदी आवेदकों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। ऑनलाइन पोर्टल जी का जंजाल बन गया है, उसे थोड़े समय के लिए खोला जाता है और फिर बंद कर देते हैं, जिससे बच्चे आवेदन ही नहीं कर पाते। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि एससी वर्ग के अनेक बच्चों की पढ़ाई छात्रवृत्ति न मिलने के कारण प्रभावित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *