सुशांत सिंह राजपूत का मामला फिर से सुर्ख़ियों में आया, अस्पताल कर्मचारी ने किया यह दावा…

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत का मामला फिर से सुर्ख़ियों में है। दरअसल में जिस अस्पताल में सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ था वहां के एक कार्यरत कर्मचारी ने दावा किया है कि सुशांत की मौत कोई आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। जिसके बाद पुरे फ़िल्मी जगत में हड़कंप मच गया।

क्या किया गया दावा

फिलहाल सुशांत की मौत का का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया था बल्कि उनकी हत्या हुई थी। यह दावा कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह ने किया है। इस दावे का बाद से ही हर तरफ सनसनी मच गई है।

बहन की यह मांग

इस पर अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का भी रिएक्शन आया है। जब सुशांत अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे, तब भी श्वेता ने भाई सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए काफी लड़ाई लड़ी थी।

श्वेता ने मांगा इन्साफ

सुशांत सिंह राजपूत के इस केस में इंसाफ की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी, लेकिन अब रूपकुमार शाह के दावे के बाद उम्मीद की किरण जागी है कि शायद अब सुशांत को इंसाफ मिले। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है कि रूपकुमार शाह को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *