पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को शानदार शतक जड़ा। शतक जड़ने के साथ ही बाबर आजम साल 2022 में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस साल अब तक खेले गए 9 टेस्ट मैचों में उन्होंने 1170 रन अपने नाम किए हैं।
कराची में शुरू हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बाबर आजम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने पारी में 150 रनों का आकड़ा पार किया। जिसके लिए उन्होंने 280 गेंदों का सामना किया। बाबर ने अपनी 161 रनों की पारी में 15 चौके और एक छक्का भी जड़ा। बाबर के करियर का यह 9वां शतक रहा।
रिक्की पॉटिंग का तोड़ा रिकार्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम ने ग्राउंड के चारों तरफ शॉर्ट्स खेलें। उन्होंने जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया वैसे ही उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दअरसल एक कैलेंडर वर्ष में इंटरनेश्नल मैचों में सबसे ज्यादा हाफसेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अब बाबर आजम के नाम हो गया है। वो इस साल अब तक 25 अर्धशतक लगा चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिक्की पॉटिंग के नाम दर्ज था जिनके बल्ले से 2005 में 24 अर्धशतक निकले थे।
मोहम्मद यूसुफ को छोड़ा पीछे
बाबर आजम के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने अपनी ही टीम के सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। बाबर के पास पाकिस्तानी बल्लेबाज के तौर पर अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। इससे पहले मोहम्मद युसूफ ने साल2006 में एक कलेंडर वर्ष में 2435 रन बनाए थे।
पाकिस्तान का स्कोर 400 के पार
कप्तान बाबर आजम के अलावा आगा सलमान ने भी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 115 गेंदों में 17 चौको की मदद से 103 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने भी शानदार 86 रनों की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके भी शामिल हैं। जिसकी मदद से पाकिस्तान का स्कोर 400 के पार पहुंचा। पाकिस्तान की पहली पारी में 438 रनों पर समाप्त हुई।