सीएम फ्लाइंग की टीम का बड़ा एक्शन, बिना अनुमति के चलाया जा रहा अस्पताल पर की गई छापेमारी

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में एक ऐसे अस्पताल का खुलासा हुआ है जिसे बिना किसी अनुमति से चलाया जा रहा था। यह कार्रवाई सीएम फ़्लाइंग की टीम ने की है। बताया जा रहा था की एक गुप्त जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

संचालक आठवीं पास है

नारनौल के निजामपुर में सीएम फ्लाइंग ने आठवीं पास अस्पताल संचालक डॉक्टर को प्रेक्टिस करते पकड़ा है। सीएम फ्लाइंग में शुक्रवार देर शाम अस्पताल में रेड मारी। इस दौरान उनके साथ नागरिक अस्पताल से डॉ अमित यादव मौजूद रहे। यह अस्पताल यहां करीब 20सालों से चल रहा था।

देर शाम की गई छापेमारी

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि निजामपुर रेलवे स्टेशन के पास स्वामी अस्पताल के नाम से एक अस्पताल चलाया जा रहा है। जिसमें एक डॉक्टर मरीज देखते हैं। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग ने सब इंस्पेक्टर सतेंद्र के नेतृत्व में शुक्रवार शाम छापामारी की।

मौके पर 3 मरीज थे भर्ती

टीम ने जब छापेमारी की तो उस समय डॉक्टर अमर सिंह मरीजों का इलाज कर रहे थे। अस्पताल में 3 मरीज भी भर्ती थे। टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ अमित भी गए थे। जब टीम ने डॉक्टर अमर सिंह से उनकी डिग्री या डिप्लोमा मांगा तो वह कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *