बिलासपुर: हिमाचल में सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से कई लोगों की रोजी पर आफत आ गई है। इसी पर हिमाचल सरकार भी एक्शन के मूड में आ गई है। हिमाचल सरकार ने सीमेंट कम्पनी को नोटिस जारी कर बंद करने पर जवाब माँगा है।
बिना सुचना दिए कम्पनी की गई बंद
बिना सूचना दिए सीमेंट प्लांट बंद करने पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दोनों सीमेंट कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं और इसका जवाब एक सप्ताह में मांगा है। नोटिस में कंपनी प्रबंधन को साफ शब्दों में कहा गया है कि सीमेंट प्लांट बंद करने से पहले सरकार, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को नोटिस क्यों नहीं दिया।
श्रम अधिकारियों ने भी लिया जायजा
सरकार को समाचारपत्रों से पता चला है कि दोनों सीमेंट प्लांट बंद कर दिए हैं। इससे प्रभावित हजारों लोगों के जीवन यापन पर विपरीत असर पड़ा है। इसलिए क्यों न इस संबंध में कंपनी के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।