Rajsthan: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 32… शादीवाले घर में मातम का माहौल

राजस्थान: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जहां गुरुवार को चार मरीजों ने दम तोड़ था वहीं, शुक्रवार सुबह एक मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद इस भयावह ब्लास्ट में कुल 32 लोगों की जान चली गई। अब भूंगरा गांव के ग्रामीणों की एक ही प्रार्थना है कि मौत का तांडव यहीं पर थम जाए।

बता दें कि 8 दिसंबर को जोधपुर के शेरगढ़ में एक साथ कई गैस सिलेंडरों में आग लग गई थी। हादसा शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में दोपहर सवा तीन बजे हुआ था। यहां तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए। दूल्हे, उसके माता-पिता समेत 60 से ज्यादा लोग झुलस गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *