फिल्म राम सेतु और थैंक गॉड में जबरदस्त कम्पीटीशन

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म राम सेतु और थैंक गॉड में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।

यह दोनों फिल्में एक ही दिन यानि 25 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। अक्षय और अजय दोनों के फैन्स के लिए किसी एक फिल्म को चुनना थोड़ा कठिन जरूर होगा। राम सेतु में जहां अक्षय सेतु के राज को जानने की कोशिश में है। तो वहीं थैंक गॉड में अजय देवगन चित्रगुप्त के रोल मे नजर आएंगे। थैंक गॉड मे अजय देवगन के साथ सिध्दार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल मे नजर आएंगे।

राम सेतु से फैन्स को बेहद उम्मीदें

साल खत्म होने में महज दो महीने ही रह गए है। लेकिन इस साल अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस में कुछ खास धमाल नहीं दिखा पाई। इसी साल रिलीज हुई उनकी फिल्में रक्षाबंधन, बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहीं।

थैंक गॉड के मुकाबले राम सेतु की हो रही ज्यादा बुकिंग

अगर एंडवास बुकिंग की बात करें तो थैंक गॉड के मुकाबले राम सेतु की थिएटर्स में ज्यादा बुकिंग देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *