दीपावली से पहले ही प्रदूषित दिल्ली-NCR पंजाब और हरियाणा की हवा, AQI 300 के पार

दीपावली से पहले ही दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया है।

प्रदेश के सात शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर काफी खराब हो चुका है। वायु गुणवत्ता नॉर्मल रेट से बहुत ज्यादा और खतरनाक स्तर पर है। दीपावली से पहले ही दूषित हवा के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही है।

प्रदूषण को लेकर एक्शन मोड में हरियाणा सरकार

उधर बढ़ते प्रदूषण को लेकर हरियाणा सरकार एक्शन मोड में है। सरकार ने ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान की स्टेज टू गाइडलाइन लागू कर दी है। साथ ही निर्माण स्थलों पर भी एंटी स्मॉग गन का उपयोग करने के निर्देश दिए है। जिससे प्रदूषण पर अकुंश लगाया जा सके।

दिल्ली-NCR में भी प्रदूषण पहुंचा 300 के पार

वहीं दिल्ली- NCR समेत कई राज्यों में भी वायु प्रदूषण 300 के पार पहुंच गया है। पंजाब में पराली जलाए जाने से हालात और खराब हैं। वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में यह आकड़ा और बढ़ने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *