Ind vs Afg Weather: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में भारत अजय बढ़त के साथ 2-0 से आगे है। अब सीरीज को क्लीन स्वीप करने पर नजरें टिकी हुई है। बुधवार 17 जनवरी को होने वाले इस मैच में बारिश मजा किरकिरा सकती है।
दरअसल, इस मैच से पहले बेंगलुरु का मौसम देख क्रिकेट फैंस थोड़े डरे हुए है। एम चिन्नास्वामी मैदान पर 17 जनवरी को काले बादल छाए रहेंगे, लेकिन फैंस के लिए अच्छी ख़बर है कि बारिश के कोई आसार नहीं है। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
एक बार बना है 200 का स्कोर
अब तक एम चिन्नास्वामी मैदान पर 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। यहां पर एक बार ही कोई टीम 200 से ज्यादा रन बना सकी है। दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में यहां भारतीय टीम ने 160 का स्कोर डिफेंड कर लिया था। इस मैदान पर ज्यादातर चौकों-छक्कों की बरसात देखने को नहीं मिलती है।
Read Also: ICC Player of The Month: पैट कमिंस के सिर सजा ताज, दिसंबर महीने के प्लेयर का ऐलान
बता दें कि, दूसरे मैच में भारत ने 6 विकेट से अफगानिस्तान को हराया था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 173 रनों का लक्ष्य दिया था। कप्तान रोहित इस मैच में भी शून्य बनाकर आउट हो गए थे। यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। जायसवाल ने 34 गेदों में 68 और दुबे ने 32 गेंदों में 63 रन कूटे थे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन…
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान/वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।