Goa Hatyakan: सूचना के कमरे से मिला नोट, लिखा- पति मेरे बेटे से मिले बर्दाश्त नहीं…आज होगा क्राइम सीन रिक्रिएट

Goa Hatyakan Suchana Seth: बेंगलुरु की महिला CEO सूचना सेठ ने अपने चार साल के बेटे का कत्ल किया था। अब सूचना पुलिस हिरासत में है। इस हत्याकांड की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है एक के बाद एक परत हटती जा रही है। अब गोवा पुलिस को सूचना के होटल वाले कमरे से एक नोट मिला है।

पुलिस के मुताबिक, सूचना के कमरे से टिश्यू पेपर के टुकड़े मिले है। जिस पर आईलाइनर या काजल पेंसिल से अंग्रेजी में लिखा है। टिश्यू पेपर के कई टुकड़े किए गए हैं। जिन्हें जोड़कर पढ़ा गया और लिखा कि मेरा पति मेरे बेटे से मिले मुझे बर्दाश्त नहीं है। इस नोट को पढ़ने के बाद सूचना की मानसिक स्थिति का पता चलता है।

पति और बेटे को लेकर परेशान थी सूचना

दरअसल, कोर्ट में सूचना और उसके पति वेंकटरमन ने तलाक के लिए अर्जी डाली हुई है। दोनों कई सालों से अलग रह रहे हैं। कोर्ट ने सूचना को बेटे की कस्टडी सौंपी हुई थी। वेंकटरमन अपने बेटे से सिर्फ रविवार को मिल सकता था। इसी को लेकर सूचना परेशान रहती थी। अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बोला करती थी कि मेरा बेटा पति जैसा दिखता है। बार-बार उसे पति की याद दिलाता रहता है।

Read Also: Ind vs Afg: दुबे के आगे अफगान गेंदबाजों का सरेंडर, भारत ने 6 विकेट से जीता पहला मैच

गोवा पुलिस मामले की जांच के लिए शुक्रवार को क्राइम सीन रिक्रिएट करने वाली है। पुलिस सूचना सेठ को उसी अपार्टमेंट लेकर जाएगी, जहां पर उसने अपने बेटे की हत्या की है। सूचना 6 जनवरी को गोवा के सोल बनयान होटल में बेटे के साथ रहने आई थी। 8 जनवरी को सूचना ने होटल से चेकआउट किया था।

होटल मैनेजर को हुआ था शक

जब होटल कर्मचारी कमरा साफ करने के लिए पहुंचे तो कमरे में खून के धब्बे मिले। होटल से जाते वक्त सूचना के साथ उनका बेटा नहीं था। इस पर होटल मैनेजर को शक हुआ और गोवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें आते समय सूचना के साथ उसका बेटा चिन्मय था और चेकआउट करते वक्त उसके साथ बेटा नहीं था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आनन-फानन में टैक्सी के मालिक का नंबर निकाला और ड्राइवर को कॉल किया। पुलिस ने ड्राइवर से पूछा कि क्या अभी आपके साथ वह महिला है जो कर्नाटक के लिए निकली है। ड्राइवर ने जवाब देते हुए कहा कि हां है हम चित्रदुर्ग के आस-पास है। पुलिस ने ड्राइवर को नजदीकी पुलिस स्टेशन में गाड़ी ले जाने को कहा। जिसके बाद महिला सीईओ सूचना सेठ को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read Also: Ind vs Afg: दुबे के आगे अफगान गेंदबाजों का सरेंडर, भारत ने 6 विकेट से जीता पहला मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *