Ind vs Afg: दुबे के आगे अफगान गेंदबाजों का सरेंडर, भारत ने 6 विकेट से जीता पहला मैच

Ind vs Afg Shivam Dubey: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में जीत के साथ आगाज किया। पहला मुकाबला गुरुवार को मोहाली में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में 159 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाकर 17.3 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।

दुबे ने दिलाई जीत

इस मैच के हीरो शिवम दुबे रहे, जिन्होंने धांसू अंदाज में पारी खेलते हुए 38 गेंदों पर फिफ्टी जमाई। शिवम ने मैच में 40 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 31, तिलक वर्मा ने 26 और शुभमन गिल ने 23 रन बनाए।

बता दें कि, पारी की दूसरी बॉल पर ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रनआउट हो गए। उन्होंने फजलहक फारूकी की बॉल पर लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट मारकर रन दौड़ा था लेकिन नॉनस्ट्राइक पर खड़े शुभमन गिल रन नहीं भागे, जबकि रोहित दूसरी ओर पहुंच गए थे। रनआउट होने के बाद रोहित ने गिल पर गुस्सा भी उतारा था।

अफगानिस्तान ने दिया था 159 रनों का लक्ष्य

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तानी टीम ने 5 विकेट पर 158 रन बनाए थे। टीम के लिए मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली जबकि अजमतुल्ला उमरजई ने 29 रन बनाए थे। मैच में नबी और उमरजई ने चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 68 की पार्टनरशिप की। भारत के लिए अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट झटके। इसके अलावा एक विकेट शिवम दुबे ने लिया।

read also: Ayodhya: बीजेपी ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वाले नेताओं का जारी किया पोस्टर, बोली- ‘सनातन विरोधी…इंडी गठबंधन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *