Sandeep Lamichhane Punishment: नेपाल की एक अदालत ने अपने स्टार क्रिकेट खिलाड़ी संदीप लामिछाने को 8 साल की सजा सुनाई है। अब इस खिलाड़ी का क्रिकेट करियर खतरे में पड़ गया है। अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई है। नेपाल टीम की कप्तानी कर चुके संदीप पर एक 17 साल की लड़की ने आरोप लगाया था कि क्रिकेटर ने उसको होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया था।
बुधवार को शिशिर राज ढकाल की पीठ ने 10 जनवरी को सुनवाई के बाद मुआवजे और जुर्माने के साथ कैद का फैसला सुनाया। इसकी पुष्टि अदालत के अधिकारी रामू शर्मा ने की है। बता दें कि, बीते दिनों हुई सुनवाई के दौरान संदीप लामिछाने को नेपाल कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के केस में दोषी पाया था। इस केस में संदीप को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
जमानत पर चल रहे थे बाहर
लेकिन, कोर्ट ने उन्हें प्री-ट्रायल हिरासत में भी भेजा था। इसके बाद क्रिकेटर संदीप को 20 लाख की जमानत राशि लेकर रिहा कर दिया गया था। बिग बैश लीग और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल में खेल चुके संदीप पर विदेशी लीगों में हिस्सा लेने पर भी कोर्ट ने रोक लगाई थी।
read also: Ind vs Afg: मैच से एक दिन पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका, यह स्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर
बता दें कि, अब इस क्रिकेटर का इंटरनेशनल करियर खतरे में पड़ गया है। संदीप की उम्र महज 23 साल की है। वह नेपाल टीम की अगुवाई कर चुके हैं औऱ साथ ही स्पिन गेंदबाजी विभाग की रीढ़ की हड्डी है। इतनी कम उम्र में संदीप का करियर काफी शानदार रहा है। संदीप लामिछाने नेपाल की ओर से 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
खतरे में पड़ा क्रिकेट करियर
साल 2018 में अपने इंटनरेशनल करियर का आगाज करने वाले संदीप ने अब तक खेले कुल 51 वनडे मैचों में 112 विकेट चटकाए हैं। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में यह स्पिन गेंदबाज 52 मैचों में 98 विकेट निकाल चुका है। इसके अलावा विदेशी लीगों में भी संदीप ने छाप छोड़ी है। अब इंटरनेशनल करियर पर ग्रहण लगता हुआ दिख रहा है।