Mamta Banerjee on Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनर्जी का बयान, मंदिर को लेकर बीजेपी कर रही नौटंकी

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही समय बचा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। देशभर में उत्साह का माहौल है और रामभक्त बेसब्री से इस तारीख का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर विपक्ष की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है।

इसी कड़ी में मंगलवार को पश्चिम-बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राम मंदिर को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है। ममता का कहना है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव की नजदीकी को देखते हुए राम मंदिर पर नौटंकी कर रही है। बीजेपी चुनाव को लेकर लगातार धार्मिक ध्रुवीकरण करने में जुटी है।

बीजेपी कर रही भेदभाव- बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल के जयनगर में कहा, “मुझसे राम मंदिर को लेकर पूछा गया। मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं जो सभी को साथ लेकर चलता है। आपको जो करना है करिए, आप चुनाव से पहले नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ”मैं ईश्वर-अल्लाह की कसम खाकर कहती हूं कि जब तक मैं रहूंगी तब तक कभी हिंदू-मुसलमान में भेदभाव करने नहीं दूंगी।

read also: ED Raid: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गैंगस्टर के घर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, ताला तोड़कर घर में घुसी टीम  

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बात करते हुए कहा था कि, ममता बनर्जी या टीएमसी के किसी अन्य प्रतिनिधि के अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है। हम राजनीति को धर्म के साथ मिलाने में विश्वास नहीं करते हैं। बीजेपी इस समय धर्म की राजनीति कर रही है।

समारोह में पीएम होंगे शामिल

रामनगरी में अगर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बात की जाए तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा साधु संतों का जमावड़ा रामनगरी में लगने जा रहा है। भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की निगाहें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर टिकी हुई है।

read also: 500 छात्राओं का प्रोफेसर पर आरोप…करता है अश्लील हरकत, पीएम-सीएम को पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *