Divya Pahuja Murder: हत्याकांड में अभिजीत की गर्लफ्रेंड मेघा गिरफ्तार, हत्याकांड को लेकर किए कई खुलासे

 Divya Pahuja Murder: मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में नए शख्स की एंट्री हुई है। यह कोई और नहीं बल्कि हत्यारोपी अभिजीत की गर्लफ्रेंड मेघा है। क्राइम ब्रांच ने मेघा को गिरफ्तार कर लिया है। मेघा ने हत्याकांड को लेकर कई खुलासे किए हैं। मेघा पर आरोप है कि हत्यारोपी अभिजीत ने दिव्या की हत्या के बाद मेघा को ‘द सीटी पॉवाइंट’ होटल में बुलाया था।

इसी होटल के रूम नंबर 111 में दिव्या पाहुजा की लाश थी। अभिजीत ने सबूत मिटाने के लिए मेघा से सहायता मांगी थी। मेघा ने हत्या के सभी सबूत मिटाने के लिए मोटी रकम की मांग की थी। दोनों ने साथ मिलकर दिव्या का मोबाइल, आई कार्ड और पिस्टल को ठिकाने लगाया था। दरअसल, नजफगढ़ मितराऊं की रहने वाली मेघा नाम की युवती पोर्टर नामक ऐप संचालित करती है।

इसी दौरान ही मेघा की पहचान अभिजीत से हुई थी। उसकी आराम और चकाचौंध वाली जिंदगी देखकर मेघा उससे प्रभावित हो गई थी। अभिजीत हत्या करने के बाद लगातार मेघा से बातचीत कर रहा था। कभी फोन से तो कभी वॉट्सऐप कॉल से बात कर रहा था। बाद में उसने मेघा को होटल बुला लिया थी।

read also: Ayodhya: नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा आतंकी पन्नू, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दी धमकी

एसीपी क्राइम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद अभिजीत ने मेघा को the city point hotel में बुलाया था। जब मेघा होटल में पहुंची तो अभिजीत काफी घबराया हुआ था। उसके बाद आरोपी ने मेघा को पैसों का लालच देकर सभी सबूत नष्ट करने के लिए कहा था। मेघा ने हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल और दिव्या का आईफोन जैसी सभी चीजों को मिटाने में मदद की थी।

जानकारी के अनुसार, जब मेघा होटल The City Point पहुंची, उस वक्त दिव्या का शव होटल के रूम नंबर-111 में था। मेघा की गिरफ्तारी के बाद हत्या की कड़ियां जुड़ने जरूर लगी हैं लेकिन अभी तक क्राइम ब्रांच शव नहीं बरामद कर पाई है। 2 जनवरी की शाम गुरुग्राम के The City Point होटल में अपकमिंग मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मार कर दी गई थी।

read also: Delhi: बिलकिस बानो केस पर बोले राहुल गांधी, अहंकारी बीजेपी के खिलाफ यह न्याय की जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *