Ind vs Afg Rohit Sharma: अफगानिस्तान के साथ होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या जगह रोहित शर्मा को सौंपी गई है। जबकि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी टीम में शामिल है। साल 2022 के बाद दोनों दिग्गज एक साथ टी-20 सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे।
इसके अलावा ओपनर शुमन गिल और यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाले युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
रविन्द्र जड़ेजा को मिला आराम
तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप के साथ मुकेश कुमार और आवेश खान होंगे। स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को इस सीरीज में आराम दिया गया है। बतौर ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रवि बिश्नोई के कंधों पर सौंपी गई है।
read also: PM Modi पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में मालदीव की मरियम शिउना समेत तीन मंत्री सस्पेंड
शिवम दुबे-जितेश टीम में शामिल
अफगानिस्तान के साथ होने वाली सीरीज में हिटर शिवम दुबे और जितेश शर्मा को टीम में जगह दी है। इसके अलावा मध्यक्रम में विराट कोहली के साथ रिंकू सिंह, तिलक वर्मा जिम्मेदारी संभालेंगे। अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन भी अफगानिस्तान के खिलाफ बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे।
बता दें कि, भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में होगा। दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर मैदान में खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
टी-20 सीरीज का शेड्यूल…
पहला टी20: 11 जनवरी, मोहाली, शाम 7 बजे से
दूसरा टी20: 14 जनवरी, इंदौर, शाम 7 बजे से
तीसरा टी20: 17 जनवरी, बेंगलुरु, शाम 7 बजे से
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (WK), संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।
read also: T20 WC 2024: सौरव गांगुली का आलोचकों को करारा जवाब, बोले- विश्वकप में साथ खेलें रोहित और विराट