Haryana: दिलचस्प हुई भिवानी-महेन्द्रगढ़ में चुनावी जंग, अजय चौटाला के बयान से मची सियासी खलबली

Loksabha Chunav: हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर जेजेपी ने तैयारी शुरु कर दी है। शुक्रवार को जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के बयान से सियासी हलकों में खलबली मच गई। भिवानी पहुंचे अजय चौटाला ने कहा कि भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट से वह खुद या दिग्विजय चौटाला चुनाव लड़ेंगे।

अजय के इस बयान से इस सीट पर चुनावी जंग दिलचस्प होती दिख रही है। इस सीट पर प्रदेश के कई दिग्गज नेता ताल ठोकना चाहते हैं। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी इस सीट से चुनाव लड़ना चाहती है। बीजेपी के मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। बीजेपी की दंगल गर्ल बबीता फोगाट इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रही है।

जेजेपी ने पेश की दावेदारी

अगर, दिग्विजय चौटाला की चुनावी राजनीति के बारे में बात की जाए तो वह इससे पहले दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। दिग्विजय ने सोनीपत से लोकसभा औऱ जींद से विधानसभा का चुनाव लड़ा है। दोनों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भिवानी-मेहेन्द्रगढ़ सीट से अजय चौटाला या दिग्विजय चौटाला चुनाव लड़ेंगे इसका अभी दावा नहीं किया जा सकता।

read also: Delhi: स्वाति मालीवाल होगी AAP की राज्यसभा प्रत्याशी, संजय सिंह जेल से लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि, चंद महीनों के बाद लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज जाएगी। इसको लेकर जेजेपी अपनी कीट कांटे दुरुस्त कर चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने दो कदम आगे निकलकर इस सीट से दावेदारी पेश की है। अजय चौटाला ने तोशाम हलके से सियासी शंखनाद कर दिया है।

चौटाला का चौटाला पर कटाक्ष

बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने को लेकर अजय चौटाला का कहना है कि हम एनडीए के घटक दल है। हम बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन सीटों को लेकर चुनाव के समय घोषणा की जाएगी। इसके अलावा अजय चौटाला ने अपने भाई अभय चौटाला पर पलटवार किया। अभय चौटाला ने उचाना सीट से इनेलो के सीएम दावेदार का चुनाव लड़ने की बात कही थी। इसको लेकर अजय ने कहा कि सीएम तो दूर सीएम का उल्टा एमसी होता है। इनेलो का कहीं प्रदेश में एमसी हो तो बताएं।

read also: T-20 विश्वकप 2007 में आखिरी ओवर में भारत को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी के खिलाफ FIR दर्ज, हरियाणा के हिसार का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *