WFI: कौन हैं संजय सिंह ? जिन्हें बृजभूषण की जगह बनाया गया भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष

Wrestling Federation of India Sanjay Singh: गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ को नया अध्यक्ष मिल गया है। बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह शरण के करीबी संजय सिंह ने यह चुनाव जीता है। चुनाव में संजय सिंह ने अपनी प्रतिद्वद्वी अनिता श्योराण को हराया।

इससे पहले भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने दावा किया था कि संजय सिंह चुनाव जीतेंगे। संजय सिंह ‘बबलू’ को कुश्ती का बहुत शौक है और वर्तमान में वह वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह कुश्ती संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

महिला पहलवानों को आगे लाने में अहम भूमिका

इसके अलावा संजय सिंह कई बार संघ की कार्यसमिति में भी शामिल रहे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ का नेतृत्व करने के लिए विदेशी दौरे भी किए हैं। कहा जाता है कि संजय सिंह उर्फ बबलू ने पूर्वांचल की महिला पहलवानों को आगे लाने में अहम भूमिका निभाई है।

read also: Dhankhar Mimicry: मिमिक्री विवाद पर बोले राहुल गांधी, बेरोजगारी और सांसदों के निलंबन पर चर्चा कब होगी

2008 से वाराणसी कुश्ती संघ के हैं अध्यक्ष

बता दें कि, संजय सिंह मूल रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ वाराणसी में रहते हैं। संजय सिंह बीते डेढ़ दशक से अधिक समय से कुश्ती संघ से जुड़े हुए हैं और बृजभूषण शरण सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं।

साल 2008 से वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष रहे हैं। संजय सिंह को साल 2009 में राज्य कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था। भारतीय इंटरनेशनल पहलवानों के साथ पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण के विवाद संघ अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था।  

read also: Parliament Winter Session: लोकसभा से तीन आपराधिक बिल पास, राजद्रोह कानून समाप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *