Dhankhar Mimicry: मिमिक्री विवाद पर बोले राहुल गांधी, बेरोजगारी और सांसदों के निलंबन पर चर्चा कब होगी

Dhankhar Mimicry Rahul Gandhi: दिल्ली से लेकर देशभर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री पर बवाल जारी है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक ने मिमिक्री को निंदनीय बताया है। इसके अलावा बीजेपी इसको लेकर विपक्ष पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है।

राहुल गांधी का कहना है कि सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो शूट किया। मेरा वीडियो मेरे फ़ोन पर है। मीडिया इसे दिखा रहा है। किसी ने कुछ नहीं कहा…हमारे 150 सांसदों को (सदन से) बाहर का रास्ता दिखाया। लेकिन इस पर मीडिया ने कोई चर्चा नहीं की।

मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं- राहुल गांधी

आज तक अडानी पर कोई चर्चा नहीं, राफेल पर कोई चर्चा नहीं, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं। सांसदों के निलंबन पर मीडि चुप है। हमारे सांसद निराश होकर बाहर बैठे हैं लेकिन आप उस (मिमिक्री) पर चर्चा कर रहे हैं। यह सब सही मुद्दों से ध्यान भटकाने का अशोभनीय तरीका है।

read also: Parliament Winter Session: लोकसभा से तीन आपराधिक बिल पास, राजद्रोह कानून समाप्त

बता दें कि, बीते दिन सदन से निलंबित सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान धनखड़ की नकल उतारी थी। कल्याण बनर्जी ने उनकी मिमिक्रि की थी। जिससे सारे निलंबित सांसद हंस रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे और वीडियो बना रहे थे।

मिमिक्री एक कला- कल्याण बनर्जी

हालांकि, इसको लेकर कल्याण बनर्जी ने कहा कि मेरा दुख और अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। मिमिक्री एक कला होती है ना कि अपमान करने का तरीका। हमने इस उद्देश्य के साथ मिमिक्री नहीं की है। हम उपराष्ट्रति का सम्मान करते हैं और सदन की गरिमा बनाकर रखते हैं। संसद सुरक्षा सेंध को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।

read also: Corona Crisis: देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना का नया वैरिएंट, 2300 से ज्यादा मामले दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *