IPL 2024: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर MI में खलबली, टीम को छोड़ने का प्लान बना रहे हैं यह स्टार खिलाड़ी ?

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2004 के संस्करण के लिए 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्सन हो चुका है। अब सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें आगामी आईपीएल सीजन पर टिकी हुई है। इससे पहले मुंबई इंडियंस में खलबली मची हुई है। दरअसल, आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है।

रोहित शर्मा की जगह मुबंई की कप्तानी इस बार हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के साथ ट्रेड किया गया था। अब ऐसे में ख़बरें आ रही है कि कुछ स्टार खिलाड़ी मैनेजमेंट के इस फैसले से नाराज हैं और वह टीम छोड़ने का प्लान बना रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने ख़बरों को बताया अफवाह

पहले सोशल मीडिया पर यह ख़बर चली थी कि रोहित शर्मा इस फैसले से नाराज है और टीम को छोड़ने का प्लान बना रहे हैं। अब यह ख़बर सामने आ रही है कि रोहित के स्टार साथी ईशान किशन, सूर्याकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मुंबई की टीम को छोड़ने का प्लान बना रहे हैं।

read also: WFI: कौन हैं संजय सिंह ? जिन्हें बृजभूषण की जगह बनाया गया भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष

अब इन ख़बरों के बीच मुंबई इंडियंस टीम के सीनियर अधिकारी ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। कहा कि आगामी सीजन तक कोई खिलाड़ी टीम को नहीं छोड़ेगा इस तरह की सब ख़बरें अफवाह मात्र है।

आगे उन्होंने बताया कि यहां फैसला लेने से पहले खिलाड़ियों को विश्वास में लिया गया था। हिटमैन रोहित शर्मा को भी बताया गया था और वो इस फैसले लेने की प्रक्रिया का हिस्सा थे। हमने इस चीज को बहुत बेहतर तरीके से संभाला है। हम आसपास की चीजों को अच्छे से समझते हैं।

read also: Dhankhar Mimicry: मिमिक्री विवाद पर बोले राहुल गांधी, बेरोजगारी और सांसदों के निलंबन पर चर्चा कब होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *