IPL Most Expensive Players: देखिए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट, भारतीय प्लेयर रह गए पीछे

IPL Most Expensive Players: आज दुबई में आईपीएल 2024 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन जारी है। आज इस नीलामी में कई रिकॉर्ड बने और घंटेभर में टूट गए। दरअसल, आज दो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बनाया है।

इस साल ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में दो आईसीसी टूर्नामेंट जिताने वाले पैट कमिंस को पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ रुपए में खरीदा और अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया। पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए।

इसके घंटेभर बाद यह रिकॉर्ड टूट गया। पैट कमिंस के हमवतन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीद लिया। अब स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताते हैं कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन-कौन है।

पैट कमिंस: आज हैदराबाद की टीम ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह अब तक आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे लेकिन यह रिकॉर्ड उनके हमवतन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तोड़ दिया था।

मिचेल स्टार्क: पैट कमिंस का यह रिकॉर्ड तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तोड़ दिया। अब आईपीएल इत‍िहास के सबसे महंगे ख‍िलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कमिंस को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा है।

read also: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे पंत, अगले सीजन तक हो जाएंगे फिट

सैम करन: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे प्लेयर हैं। करन ने आईपीएल 2023 की नीलामी में इतिहास रचा था। इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह इस सीजन में भी पंजाब का हिस्सा रहेंगे।

कैमरन ग्रीन: सैम करन के बाद ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे प्लेयर कैमरन ग्रीन हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस  ने 17.50 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा था। साल 2023 के सीजन में ग्रीन 17.50 करोड़ रुपए में खरीदे गए थे।

बेन स्टोक्स: इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

क्रिस मॉरिस: साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल की नीलामी में चौथे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी है। आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। तब मॉरिस ने युवराज सिंह को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने साल 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था।

निकोलस पूरन: कैरेबियाई क्रिकेटर निकोलस पूरन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल की पिछली नीलामी में 16 करोड़ में खरीदा था। इस सीजन में पूरन ने शानदार खेल दिखाया था।

read also: IPL 2024 Mini Auction: कमिंस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, SRH ने 20.50 करोड़ में खरीदा, यहां देखिए पूरी लिस्ट

युवी सबसे महंगे भारतीय

अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो युवराज सिंह सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। भारतीय स्टार खिलाड़ी को साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, युवी इस सीजन में कोई खास कमाल नहीं कर सके थे। अब युवी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

युवराज सिंह के बाद ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदे गए हैं। वह मुंबई के लिए विकेटकीपिंग और ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसके बाद गौतम गंभीर 14.90 करोड़ रुपए, दीपक चाहर 14 करोड़ रुपए और दिनेश कार्तिक 12.50 करोड़ रुपए में खरीदे गए हैं। दिनेश कार्तिक के लिए बीता सीजन अच्छा नहीं रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *