IPL 2024 Unsold Players List: स्टीव स्मिथ और जोश हेजलवुड समेत इन दिग्गजों को नहीं मिला कोई खरीददार, देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2024 Unsold Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए आज खिलाड़ियों की मिनी ऑक्शन दुबई में आयोजित हुई। इस नीलामी में कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई तो कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला। आज नीलामी में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड बन गया।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा तो वहीं तेज गेंदबाज और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को हैदराबाद सनराइजर्स ने 20 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड को कोई खरीददार नहीं मिला।

देखिए अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट….

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

रिले रोसो (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

करुण नायर (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए

मनीष पांडे (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए

फिल साल्ट (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए

जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

कुसल मेंडिस (श्रीलंका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए

लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

आदिल राशिद (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

अकील हुसैन (वेस्टइंडीज)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए

तबरेज शम्सी (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपए

मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

मनन वोहरा (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपए

सरफराज खान (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपए

हृतिक शौकीन (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपए

read also: IPL 2024 Expensive Player: घंटेभर में टूट गया सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड, स्टार्क को KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *