जबड़ा खोलकर लेटा था मगरमच्छ तो शख्स ने अंदर डाल दिया तरबूज, देखे आगे क्या हुआ….

आम तौर आपने मगरमच्छ को मछली खाते हुए या किसी जीव का शिकार करके हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी मगरमच्छ को तरबूज खाते देखा है. अगर नहीं तो इस खबर को जरुर पढें.

फ्लोरिडा के सेंट अगस्टाइन के एलिगेटर फार्म जूलॉजिकल पार्क ने अपने फेसबुक पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर सभी हैरान हैं. दरसल इस वीडियो में एक मगरमच्छ जबड़ा खोलकर लेटा रहता है तभी एक शख्स उसके मुंह में तरबूज डाल देता है. जैसे हीं तरबूज मगरमच्छ के मुंह में जाता है वो उसे खा लेता है. इस वीडियो को स्लो मोशन में दिखाया गया है. जिसमें आसानी से देखा जा सकता है कि मगरमच्छ कैसे तरबूज तोड़ रहा है.

इंटरनेट पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसके देखने के बाद आप भी WOW कह बैठेंगे. 8 अगस्त को पोस्ट किये गये इस 12 सेकेण्ड के इस वीडियो को अब तक 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर कई लोगों ने अपने रिएक्शन्स भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये दिखने में बहुत अच्छा लग रहा है. साथ हीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर बहुत सुकून मिल रहा है. इसके जबड़े शानदार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *