उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बार फिर से दलित बस्ती और दबंगो के बीच बवाल खड़ा हुई. आपको आय दिन आगरा में दबंग और दलित के बीच की विवाद सुने को मिलती होगी इस बार भी कुछ ऐसाही हुआ. बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आए दबंग युवकों ने दलित बस्ती में घुसकर महिलाओं को जमकर मारा-पीटा और पथराव भी करवाया. इतना ही नहीं जिस बाइक को लेकर विवाद हुआ उसे भी दबंगो ने आग में जाला दिया.
ये खबर आगरा के ताजगंज इलाके की है. यहां पर दलित समाज की तरफ से दुर्गादास जयंती मनाई जा रही थी. इसी दौरान विवाद शुरू हुआ और आज तक बढ़ता ही चला गया. जहां पर बाइक को लेकर विवाद हुआ, फिर दबंगों ने लोगों से मारपीट की और करीब आधे घंटे तक हंगामा किया.
हंगामा की खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को मामले में केस दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कही. विवाद पर सीओ सदर का भी यही कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दबंग युवकों ने दलित बस्ती में घुसकर महिलाओं से जमकर मारपीट की. इतना ही नहीं दबंगों ने दलित परिवारों की लकड़ी के सामान से भरी दुकान को भी आग में जला दिया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दबंगों ने आय दिन ये सब करते रहते हैं. हालांकि, मारपीट करने वाले लोग कौन थे इस बात का पता नहीं चल सका है. लेकिन हादसे के बाद से ही इलाके में सनसनी माहौल है और प्रशासन से न्याय की गुहार की जा रही है.
देखा जाए तो, इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ अत्याचार को लेकर कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ना सिर्फ यूपी बल्कि अन्य कई राज्यों में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, सरकार को इन घटनाओ पर सख्त कदम उठानी चाहिए.